बिलग्राम: सांडी क्षेत्र में बैंक से लौट रही महिला से 2.10 लाख की लूट, चाकू मारकर बाइक सवार बदमाश हुए फरार
Bilgram, Hardoi | May 15, 2026 हरदोई के सांडी थाना क्षेत्र में बैंक से लौट रही वृद्ध महिला और उनके बेटे से बाइक सवार बदमाशों ने 2.10 लाख रुपये से भरा बैग लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने चाकू से हमला कर महिला को घायल कर दिया और बेटे का मोबाइल भी छीन लिया।मटियामऊ गांव निवासी 70 वर्षीय कुंवारा देवी अपने बेटे श्रीराम के साथ हरपालपुर स्थित स्टेट बैंक से रुपये निकालकर लौट रही थीं।