सुल्तानपुर: सुल्तानपुर जिले के एमजीएस इलाके में मेदांता के सहयोग से अंकुरण फाउंडेशन ने निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया
सुल्तानपुर जिले में शनिवार को दोपहर 1 बजे एमजीएस चौराहे स्थित एक क्लीनिक पर अंकुरण फाउंडेशन द्वारा मेदांता सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल लखनऊ के सहयोग से एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में करीब 300 मरीजों ने निशुल्क स्वास्थ परीक्षण के लिए रजिस्ट्रेशन कराया, जिसमें मेदांता हॉस्पिटल से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क परामर्श दिया गया