जहानाबाद: बभना के समीप बाइक से सड़क दुर्घटना का शिकार हुआ एक युवक, इलाज हेतु लाया गया सदर अस्पताल ।
जहानाबाद नगर थाना क्षेत्र के बभना के समीप एक बाइक सवार युवक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया। जिसके बाद घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में घायल युवक अंकित कुमार ने बताया कि वे गौहरा गांव का रहने वाला है और अचानक से जब वो बभना की तरफ से गुजर रहा था तो इसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया ।