गिरिडीह: खाद्य सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, उपायुक्त ने फूड सेफ्टी व्हीकल को दिखाई हरी झंडी
जन स्वास्थ्य की सुरक्षा को लेकर मंगलवार को 11 बजे समाहरणालय परिसर से उपायुक्त रामनिवास यादव ने फूड सेफ्टी व्हीकल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर सिविल सर्जन, डॉ बच्चा प्रसाद सिंह, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, अंजना भारती, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, अनिता कुजूर, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, डॉ राजा कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।