अतर्रा: जारोहरा गांव में मायके आई गर्भवती महिला की हुई मौत
Atarra, Banda | May 15, 2026 बिसंडा थाना क्षेत्र के जारोहरा गांव में मायके आई गर्भवती महिला पार्वती पत्नी इंद्रजीत (23) निवासी पुनाहुर की शुक्रवार सुबह डिलीवरी के दौरान मौत हो गई। परिजन महिला और नवजात बच्ची को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने पार्वती को मृत घोषित कर दिया। नवजात बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा है