मुज़फ्फरनगर: खाईखेड़ी उत्तम शुगर मिल ने किसानों को दी बड़ी राहत, तीन दिन में ₹1.88 करोड़ गन्ना भुगतान खातों में भेजा
मुजफ्फरनगर के खाईखेड़ी उत्तम शुगर मिल ने गन्ना किसानों को बड़ी राहत दी है। मिल प्रबंधन ने तीन दिन का करीब 1 करोड़ 88 लाख रुपये का भुगतान किसानों के खातों में भेज दिया है। यूनिट हेड विकास ठाकुर ने दावा किया कि मिल ने प्रदेश में सबसे पहले गन्ना भुगतान किया है।उन्होंने एक सप्ताह में पूरा भुगतान करने का भरोसा देते हुए किसानों से कोल्हुओं पर गन्ना न डालने की अपील