बाढ़: बाढ़ में पूर्व मंत्री की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, ट्रैक्टर की टक्कर से फॉर्च्यूनर क्षतिग्रस्त
Barh, Patna | Mar 9, 2026 पटना से मोकामा की ओर जा रही पूर्व मंत्री नीरज बबलू की फॉर्च्यूनर कार सोमवार को लगभग 11 बजे बाढ़ थाना क्षेत्र के दहौर फोर लेन पर सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। जानकारी के अनुसार, सीमेंट लदे एक ट्रैक्टर ने कार को साइड से टक्कर मार दी, जिससे वाहन का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।