बीकानेर: रानीबाजार ओवरब्रिज पर सेवानिवृत्त बैंककर्मी से हुई लूट, CCTV में कैद हुई वारदात
बीकानेर में गुरुवार तड़के रानीबाजार ओवरब्रिज पर सेवानिवृत्त बैंककर्मी से लूट की वारदात सामने आई है। जानकारी के अनुसार, रेलवे स्टेशन जा रहे बुजुर्ग को चार बदमाशों ने निशाना बनाया। आरोप है कि बदमाशों ने उनका मुंह दबाकर बैग छीन लिया और फरार हो गए। बैग में करीब 21 हजार रुपये नकद, धार्मिक पुस्तकें और अन्य सामान रखा था। घटना सुबह करीब 4 बजे की बताई जा रही है। पूरी