बलिया: बिलासपुर-छपरा के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन चलेगी, बलिया के यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
Ballia, Ballia | Nov 9, 2026 दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने दीपावली और छठ पर्व पर बलिया समेत आसपास के यात्रियों की सुविधा के लिए बिलासपुर-छपरा के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है। यह ट्रेन 14, 15, 21 और 22 नवंबर को चलेगी और 21 एलएचबी कोचों से सुसज्जित होगी।