कहरा: कोसी नदी: नौहट्टा से एकाम तक जलाशयों में पक्षियों की गिनती, विशेषज्ञों ने किया सर्वे
Kahara, Saharsa | Nov 28, 2025 सहरसा में एशियाई शीतकालीन जल पक्षी गणना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वन विभाग की टीम ने कोसी नदी के नौहट्टा से एकाम गांव तक फैले जलाशयों में पक्षियों की गिनती की इस दौरान वन प्रमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर विशेषज्ञों और वनकर्मियों ने संयुक्त रूप से सर्वे किया।