दरभंगा: जिला आपूर्ति पदाधिकारी एवं उपनिदेशक जनसंपर्क ने प्रेस क्लब में की प्रेस वार्ता
जिला आपूर्ति पदाधिकारी सुरेश कुमार एवं उप निदेशक, जन सम्पर्क सत्येन्द्र प्रसाद द्वारा संयुक्त रूप से बुधवार को दोपहर 3 बजे संवाददाता को संबोधित करते हुए कहा कि जिले में आज कुल 9,432 एल.पी.जी गैस सिलेंडर का वितरण हुआ है। जिसमें दरभंगा सदर अनुमण्डल में 6,979, बेनीपुर अनुमण्डल में 1,212 एवं बिरौल अनुमण्डल में 1,241 शामिल है।