इंदौर: संपत्ति विवाद में एक ही परिवार के दो पक्षों में मारपीट, कई लोग घायल, पलासिया थाना क्षेत्र के विनोबा नगर में घटना
Indore, Indore | Mar 13, 2025 इंदौर के पलासिया थाना क्षेत्र के विनोबा नगर में संपत्ति के विवाद को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर डंडों और लाठियों से हमला किया, जिससे कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। जिसमें पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों पर मारपीट का मामला दर्ज किया है।