इंदौर: नवलखा चौराहे पर चेकिंग के दौरान फ्रांक्स कार से 18 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद, संयोगितागंज थाने को सौंपी गई
Indore, Indore | Mar 13, 2025 इंदौर की यातायात पुलिस ने नवलखा चौराहे पर चेकिंग के दौरान एक बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने एक फ्रांक्स कार से 18 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की और आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने शराब जीपीओ वाइन शॉप से होली की पार्टी के लिए खरीदी थी, लेकिन उसके पास शराब खरीदने का कोई बिल नहीं मिला। जिसमें कार और शराब को संयोगितागंज थाने के सुपुर्द किया है।