इंदौर: महापौर के बिजली बचाओ अभियान पर सवाल, सचिवालय में दिन में जल रही लाइट का वीडियो हुआ वायरल
Indore, Indore | Mar 13, 2025 इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा भारत में सोलर मेन कहे जाने वाले प्रसिद्ध पर्यावरणविद डॉक्टर चेतन सोलंकी के साथ शहर में बिजली की बचत करने को लेकर ऊर्जा साक्षरता अभियान शुरू किया था। जिसमें निगम नेता प्रतिपक्ष ने बताया कि महापौर सचिवालय का वीडियो जारी किया है। जहां दोपहर में सारी लाइट चालू दिखाई दे रही है। जिसपर चिंटू चौकसे ने महापौर पर कटाक्ष किया है।