इंदौर: आज़ाद नगर में दो गुटों के बीच मारपीट, सीसीटीवी फुटेज सामने आए, एक पुलिसकर्मी की भूमिका संदिग्ध
Indore, Indore | Mar 13, 2025 इंदौर के आज़ाद नगर इलाके में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिसकर्मियों की भूमिका पर सवाल उठने लगे हैं। इस घटना में दोनों पक्षों के लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। जिसमें दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है।