संदेश: जमुआव गांव में हत्या के फरार आरोपियों के घर कुर्की जब्ती, पुलिस ने की सख्त कार्रवाई
संदेश थाना क्षेत्र अंतर्गत जमुआव गांव में हत्या के फरार आरोपियों के घर कुर्की जब्ती हुई है।पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है।उदवंतनगर थाना पुलिस टीम ने कुर्की जब्ती की कार्रवाई को अंजाम दिया।इस कार्रवाई का नेतृत्व थाना अध्यक्ष जयंत प्रकाश के द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि सभी आरोपी हत्या के गंभीर मामले में फरार चल रहे हैं और न्यायालय द्वारा जारी वारंट था।