चिनिया: थाना प्रभारी अमित कुमार को नम आंखों से विदाई, मिला जनसैलाब का प्यार
Chinia, Garhwa | Apr 10, 2026 चिनियां थाना प्रभारी अमित कुमार के भवनाथपुर थाना में तबादले के बाद शुक्रवार दोपहर थाना परिसर में भव्य एवं भावुक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने हर किसी को भावुक कर दिया। सैकड़ों की संख्या में मौजूद ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और पुलिसकर्मियों ने उन्हें नम आंखों से विदाई दी। कार्यक्रम का संचालन मोहम्मद