जोकीहाट: जोकीहाट विधायक शाहनवाज़ आलम ने करहमना गांव में सुनी आमजनों की समस्याएं
Jokihat, Araria | Nov 24, 2024 जोकीहाट विधानसभा क्षेत्र के करहमना गाँव में क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्रामीणों से मुलाकात कर जोकीहाट विधायक शाहनवाज़ आलम ने हालचाल जाना और उनकी स्थानीय समस्याओं की जानकारी ली।जोकीहाट विधायक ने समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को तुरंत आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।कहा कि हमारा प्रयास है कि हर समस्या का समाधान जल्दी और प्रभावी ढंग से हो।