जगदलपुर: जगदलपुर केंद्रीय जेल में महिला कैदी ने लगाई फांसी, जेल में हड़कंप, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
जगदलपुर स्थित केंद्रीय जेल में एक महिला बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने जेल प्रशासन की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। दरभा क्षेत्र के चितापुर गांव की रहने वाली जयमती बघेल ने कथित तौर पर अपनी चुन्नी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद जेल प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।