मुरैना नगर: मुरैना में नाइट कॉम्बिंग के दौरान पुलिस ने 126 अपराधी गिरफ्तार किए, अन्य बदमाशों की भी जाँच की गई
मुरैना पुलिस मुख्यालय भोपाल,मध्यप्रदेश के नाइट कॉम्बिंग गश्त अभियान के दिशा-निर्देशों के बाद जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा अपने अपने क्षेत्रों में नाइट कॉम्बिंग गश्त किया गया।गश्त के दौरान 29 स्थायी वारंटियों, 97 गिरफ्तारी वारंटियों इस प्रकार कुल 126 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।