दिल्ली कैंटोनमेंट: सागरपुर में अमन कमेटी की बैठक में ताजिया और कांवड़ उत्सव को शांतिपूर्ण बनाने के लिए हुई चर्चा
सागरपुर पुलिस स्टेशन की टीम ने अपने थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक अमन कमेटी की बैठक का आयोजन किया। इस बैठक में ताजिया जुलूस और कांवर शिविरों के आयोजन को लेकर चर्चा हुई। सभी समुदायों के प्रतिनिधियों ने शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण उत्सव सुनिश्चित करने के लिए अपने महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए।