कामां: कामां में 2 हजार के इनामी बदमाश इरसाद को किया गया गिरफ्तार
कामां पुलिस और डीएसटी टीम ने रविवार शाम 4 बजे 2 हजार के इनामी बदमाश इरसाद को गिरफ्तार कर लिया।कार्रवाई एसआई दामोदर शर्मा के नेतृत्व में की गई। वहीं डीएसटी टीम इंचार्ज वीरेंद्र सिंह के निर्देशन में कांस्टेबल साहबुद्दीन ने आरोपी की गिरफ्तारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ अग्रिम कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। अनुसंधान जारी।