चूरू: हनुमानगढ़ी मंदिर के सामने मिले मृत भ्रूणों का पुलिस ने करवाया PM, अज्ञात के खिलाफ सदर थाने में केस दर्ज
Churu, Churu | Feb 13, 2025 चूरू के सदर थाना अंतर्गत हनुमानगढ़ी मंदिर के सामने मृत मिले दो अज्ञात भ्रूण का पुलिस ने डीएनए आदि के लिये पोस्टमार्टम करवाया और अज्ञात के खिलाफ सदर थाने में मुकदमा दर्ज किया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने दोनों मृत भ्रूण अंतिम संस्कार के लिये नगरपरिषद को सुपुर्द कर दिए हैं।