चूरू: जिला कलेक्टर व SP ने कलेक्ट्रेट से एक वीडियो संदेश किया जारी, कहा- घायलों को अस्पताल पहुंचाने वालों को करेंगे सम्मानित
Churu, Churu | Feb 13, 2025 चूरू जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा व एसपी जय यादव ने कलेक्ट्रेट से गुरुवार को एक वीडियो संदेश जारी करते हुए जिलेवासियों से यातायात नियमों के पालन व सड़क सुरक्षा सावधानियां बरतने की अपील की है। जारी वीडियो सन्देश में जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने आमजन से सड़क सुरक्षा हेतु यातायात नियमों के पालन करने की अपील की है।