बक्सर: बक्सर रेलवे स्टेशन पर दिखी देशभक्ति, सेना के जवानों से भरी ट्रेन को रोककर किया गया फल वितरण
Buxar, Buxar | May 8, 2026 भीषण गर्मी के बीच बक्सर रेलवे स्टेशन पर देशभक्ति और सेवा भावना का अनूठा दृश्य देखने को मिला। युवा शक्ति सेवा संस्थान के संयोजक रामजी सिंह ने अपनी टीम के दर्जनों साथियों के साथ बक्सर रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर आरपीएफ इंस्पेक्टर कुन्दन कुमार के सहयोग से स्पेशल ट्रेन से जा रहे बीएसएफ जवानों को फल सौंप कर उनका सम्मान किया।