भरगामा: भरगामा में शांतिपूर्ण माहौल में हनुमान जयंती शोभायात्रा सम्पन्न, जय श्री राम के नारों से गूंज उठा
शनिवार को दोपहर 2 बजे के करीब भरगामा में हनुमान जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ.शोभायात्रा समिति की अगुवाई में निकली यह यात्रा पूरे क्षेत्र को जय श्री राम के नारों से गुंजायमान कर गई.घर-घर भगवा छाएगा राम राज्य फिर आएगा जैसे गगनभेदी स्लोगनों से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया.