भरगामा: भरगामा में रेणु जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन, ग्रामीणों ने साहित्य व संघर्ष के महान क्षणों को याद किया
भरगामा स्थित रेणु साहित्य परिसर में प्रख्यात कथा शिल्पी व स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानी फणीश्वर नाथ रेणु जी के पुण्यतिथि पर ग्रामीण परिवेश के लोगों ने बड़ी शिद्दत से याद करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की. समारोह की अध्यक्षता अजय अकेला ने की.समारोह का आगाज सामूहिक रूप से रेणु के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के पश्चात किया गया.