सेन्हा: बक्सीडीपा पुलिस लाइन में सरहुल उत्सव की धूम, एसपी, एसडीपीओ, डीएसपी समेत पुलिस अधिकारी और जवान झूमे
लोहरदगा जिले के सेन्हा प्रखंड स्थित बक्सीडीपा न्यू पुलिस लाइन में रविवार दोपहर लगभग 2:30 बजे पुलिस एसोसिएशन और लोहरदगा पुलिस के तत्वावधान में सरहुल पूर्व संध्या कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों और जवानों ने सामूहिक रूप से प्रकृति की आराधना कर सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।