पूरनपुर: राहुलनगर में भाकपा माले का धरना प्रदर्शन व भूख हड़ताल 49वें दिन भी जारी, 26 नवंबर को जिला मुख्यालय का करेंगे घेराव
पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गांव राहुल नगर में भाकपा माले बाढ पीड़ितों को समस्याओं व तीन सूत्रीय मांगों को लेकर शुक्रवार 49 वें दिन भी धरना प्रदर्शन व भूखहड़ताल जारी रही। इस दौरान मीटिंग कर 26 नवंबर को जिला मुख्यालय का घेराव करने को लेकर रणनीति तैयार की है। इस भाकपा माले के जिला सचिव देवाशीष राय ने की जिला मुख्यालय का घेराव किया जाएगा।