बहरोड़: बहरोड के मांढण थाने के एएसआई सहित तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, सैनिक की शिकायत पर एसपी ने लिया एक्शन
Behror, Alwar | May 2, 2026 बहरोड़ क्षेत्र के मांढण थाना इलाके में एक सैनिक की शिकायत के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। सैनिक के साथ कथित मारपीट के आरोप सामने आने पर पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मांढण थाने के एएसआई सहित तीन पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच बहरोड़ डीएसपी सचिन शर्मा को सौंपी गई है।