सिरसागंज: नगर में वट अमावस्या पर उमड़ी आस्था, सुहागिन महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजा कर पति की दीर्घायु की कामना की, दिखा भारी उत्साह
सिरसागंज नगर में शनिवार को वट अमावस्या का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही सुहागिन महिलाओं में पूजा-अर्चना को लेकर खास उत्साह देखने को मिला। महिलाओं ने विधि-विधान के साथ वट वृक्ष की पूजा कर पति की दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना की, स्नान और पूजा के बाद महिलाओं ने सूर्य देव को जल अर्पित किया तथा वट वृक्ष पर धागा बांधकर उसकी परिक्रमा की।