चाईबासा से सटे चालियामा स्थित लोधा पहाड़ में मंगलवार की रात भीषण आग लग गई। आज इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते छोटी सी चिंगारी पहाड़ के ऊंचे शिखर तक पहुंच गई। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और देर रात्रि तक काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।