टीकमगढ़: टीकमगढ़ में तालाब में डूबे 3 बच्चे: तीनों नाबालिक बच्चों की मौत, जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम
टीकमगढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र के अस्तौन गांव मैं सिद्ध सागर तालाब में नहाने गए आज दिन गुरुवार को दिन में 1 बजे तीन नाबालिक दोस्तों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। तीनों एक ही मोहल्ले के रहने वाले थे अस्तौन चौकी प्रभारी ने जिला अस्पताल टीकमगढ़ पहुंचकर पुलिस पंचनामा की कार्रवाई करके तीनों बच्चों का पोस्टमार्टम कराया और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।