बसंतपुर: भारत-नेपाल सीमा पर SSB ने हिरण के सींग के साथ एक नेपाली महिला को किया गिरफ्तार
भारत-नेपाल सीमा पर SSB को बड़ी कामयाबी मिली है। एसएसबी 45वीं बटालियन के अंतर्गत सीमा चौकी शैलेशपुर पर तैनात जवानों ने बुधवार को नियमित चेक पोस्ट ड्यूटी के दौरान एक नेपाली महिला को हिरण के सींग के साथ पकड़ा है. बताया जा रहा है कि चेकिंग के दौरान जवानों ने एक महिला के थैले की तलाशी ली तो उसमें हिरण के सींग मिले. बरामद सींग वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत संरक्ष