हज़ारीबाग: कड़ाके की ठंड में डीसी ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल का किया औचक निरीक्षण
हजारीबाग में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के बीच उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने ओपीडी में चिकित्सकों की उपलब्धता, वार्डों में मरीजों के लिए कंबल व अन्य सुविधाओं की समीक्षा की।डीसी ने मरीजों व उनके परिजनों के लिए अलाव की व्यवस्था, भोजन की गुणवत्ता और इमरजेंसी सेवाओं को अलर्ट मोड में रखने का निर्देश दिय