हज़ारीबाग: सामाजिक कुरीति निवारण और बाल विवाह मुक्त झारखण्ड पर कार्यशाला
बाल विवाह मुक्त झारखण्ड पर कार्यशाला हजारीबाग नगर भवन में सामाजिक कुरीति निवारण, बाल विवाह मुक्त झारखण्ड एवं मिशन शक्ति योजना पर अनुमंडल स्तरीय कार्यशाला हुई। इसमें बाल विवाह को अपराध बताते हुए कानून, सरकारी योजनाओं व वन स्टॉप सेंटर की जानकारी दी गई। अंत में प्रतिभागियों को बाल विवाह मुक्त झारखण्ड की शपथ दिलाई गई।