हल्द्वानी में जमरानी बांध बहुउद्देशीय परियोजना की प्रगति को लेकर सांसद अजय भट्ट ने समीक्षा बैठक की। बैठक में बांध के मुख्य अवयव, सुरंग, स्पिलवे और पावर हाउस निर्माण की भौतिक व वित्तीय प्रगति की जानकारी ली गई। सांसद ने प्रभावित परिवारों के पुनर्वास, मुआवजा वितरण और परियोजना को तय समय सीमा में पूरा करने के लिए मैनपावर और मशीनरी बढ़ाने के निर्देश दिए।सांसद अजय भट्ट ने कहा कि जमरानी बांध उत्तराखंड के लिए लाइफलाइन परियोजना है। इसके पूरा होने से हल्द्वानी-लालकुआं समेत तराई-भाबर क्षेत्र को पेयजल, सिंचाई और 14 मेगावाट जल विद्युत उत्पादन का लाभ मिलेगा।
#JhamraniDam #JhamraniDamProject #AjayBhatt #HaldwaniNews #UttarakhandNews #UttarakhandDevelopment #WaterProject #NainitalNews #BreakingNews #Infrastructure #HaldwaniExpressNews