नोएडा-ग्रेटर नोएडा: रविवार को एक्सप्रेसवे पर एक तेज रफ्तार सड़क हादसा सामने आया। बताया जा रहा है कि टेंपो चालक ने अचानक तेज मोड़ लिया, तभी पीछे से आ रही टाटा सफारी उससे जोरदार तरीके से टकरा गई।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेंपो सड़क पर पलट गया। हादसे की पूरी घटना सफारी में लगे कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।
हादसे के दौरान टेंपो चालक किसी तरह वाहन से बाहर निकल आया और बाल-बाल बच गया। सूचना मिलने पर एक्सप्रेसवे थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे हटाकर यातायात सुचारु कराया।
पुलिस के मुताबिक, हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
⚠️ एक्सप्रेसवे पर अचानक लेन बदलना या बिना पर्याप्त सावधानी के मोड़ लेना बेहद खतरनाक हो सकता है।
.
.
.
.
#Noida #नोएडा #GreaterNoida #ग्रेटरनोएडा #NoidaExpressway
Fatehabad, Agra | Aug 24, 2026