बहराइच: हेमरिया के पास सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने शव का करवाया पोस्टमार्टम
देहात कोतवाली के हेमरिया गांव के 50 वर्षीय उमेश यादव पुत्र मातवर को सात जनवरी को गांव के पास मे ही बाइक ने टक्कर मार दी थी। जिसके चलते गंभीर रूप से घायल को अस्पताल ले जाए जाने पर ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया था। चार माह बाद सोमवार को उन्हे डिस्चार्ज करने पर परिजन गांव ले आए थे। बुधवार की रात उनकी मौत हो गई। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया।