मंडला: पेट्रोल खत्म होने की अफवाह से मचा हड़कंप, शर्मा पेट्रोल पंप सहित अन्य पंपों पर लगी लंबी कतारें
Mandla, Mandla | Apr 17, 2026 पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाह फैलते ही शहर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। शुक्रवार तीन बजे डिंडोरी नाका स्थित पेट्रोल पंप, शर्मा पेट्रोल पंप, लालीपुर स्थित पेट्रोल पंप सहित अन्य पंपों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। लोग जल्द से जल्द ईंधन भरवाने के लिए उमड़ पड़े। जिससे व्यवस्था संभालने में भी मुश्किलें हुई।