लोहरदगा जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डायट चीरी में शनिवार शाम 4 :15 बजे सेन्हा एवं किस्को परियोजना की 305 आंगनबाड़ी सेविकाओं के दो दिवसीय बाल वाटिका गैर आवासीय प्रशिक्षण का सफल समापन हुआ। इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस-2025 हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।