उदाकिशुनगंज: उदाकिशुनगंज मुख्यालय में नशा मुक्ति केंद्र की वर्षगांठ मनाई गई, केक काटकर दी गई बधाई
उदाकिशुनगंज मुख्यालय में संचालित मां किरण नशा मुक्ति केंद्र की पहली वर्षगांठ के अवसर पर शनिवार को हर्षोल्लास के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्य पार्षद प्रतिनिधि सहित कई अन्य ने केक काटकर जश्न मनाया। उपस्थित अतिथियों ने कहा कि नशा समाज के लिए एक बड़ी समस्या बन चुकी है और इस संस्थान ने कई लोगों को नई जिंदगी देने का कार्य किया है।