नुआंव: नुआंव गांव में बिस्तर पर सो रही बच्ची को सांप ने डसा, अस्पताल ले जाने के दौरान बच्ची की हुई मौत
Nuaon, Kaimur | Aug 11, 2024 नुआंव गव में बिस्तर पर घर में सोने के दौरान एक बच्ची को सर्प ने काट लिया। जहां सर्प के काटने से बच्ची अचेत हो गई। आनन-फानन में परिजनों द्वारा अचेत बच्ची को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। डॉक्टरों ने इलाज के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में बच्ची की मौत हो गई। मृत बच्ची आलिया खातून बताई जाती है।