कुरावली: एसपी के निर्देश पर कुरावली थानाध्यक्ष ने संदिग्ध वाहनों के खिलाफ चलाया चेकिंग अभियान
रविवार को तेज धूप के बीच थाना कुरावली पुलिस ने कस्बे के विभिन्न स्थानों पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व इंस्पेक्टर ललित भाटी ने किया। इस दौरान पुलिस टीम ने संदिग्ध व्यक्तियों की जमकर तलाशी ली तथा दोपहिया वाहनों को रोककर उनकी जांच की। चेकिंग अभियान के दौरान बिना हेलमेट वाहन चला रहे चालकों के चालान किए गए।