सोनो: धनबाद पटना इंटरसीटी एक्सप्रेस से बरामद हुआ शराब, बियर
Sono, Jamui | May 15, 2024 झारखंड दिशा से रेलमार्ग के रास्ते बिहार में लाए जा रहे भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ केन बियर को रेलपुलिस ने सर्च अभियान के द्वारा धनबाद पटना इंटरसीटी एक्सप्रेस से बरामद किया है। जानकारी देते हुए रेलथानाध्यक्ष बृंद कुमार ने बताया कि उक्त गाड़ी के झाझा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या तीन पर लगते ही रेल पुलिस के द्वारा सर्च अभियान चलाया गया।