रॉबर्ट्सगंज: सीओ रणधीर मिश्रा ने टेंपो चालकों को अश्लील गाना बजाने को लेकर दी चेतावनी, समस्याओं को सुना
सीओ सदर रणधीर मिश्रा ने टेंपो चालकों को रविवार दोपहर 12बजे अश्लील गाना बजाने को लेकर वार्निंग दी साथ ही उन्हें ट्रैफिक नियमों को लेकर जागरूक किया ,उन्होंने बताया कि कुछ स्थानीय नागरिकों ने इसकी शिकायत की थी जिसके संबंध में टेंपो चालकों को समझाया गया है,साथ ही उनकी समस्याओं को भी सुना गया उन्होंने कहा कि जिन टेंपो चालकों का डीएल नहीं है,उनका डीएल बनवाया जाएगा