बिजनौर: मंडावर थाना क्षेत्र के बालावाली में राजेश डेरी के पास कार और बाइक की हुई टक्कर, दो दोस्तों की हुई मौत
Bijnor, Bijnor | Jan 5, 2025 बिजनौर के मंडावर थाना क्षेत्र के बालावाली में राजेश डेरी के पास शनिवार रविवार की रात्रि करीब 12 बजे कार और बाइक की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में जिला हरिद्वार निवासी राजीव व उसके दोस्त मनोज की मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने मृतकों के शवों को सील करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही कार चालक को हिरासत में ले लिया गया है।