सिराथू: पुलिस ने बसावनपुर मोड से सोशल मीडिया पर अवैध असला का प्रदर्शन करने वाले गगन तिवारी को किया गिरफ्तार
कोखराज थाना इलाके के बसावनपुर मोड से पुलिस ने शुक्रवार दोपहर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।बताया जाता है कि निधियावा गांव का रहने वाला गगन तिवारी ने सोशल मीडिया पर भौकाल जमाने के लिए अवैध असलहों का प्रदर्शन किया था। पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ किया तो इसने बताया कि कल्याणपुर की नींबू की बाग में तमंचा छिपा कर रखे हैं। पुलिस ने तमंचा कारतूस बरामद कर लिया है