आमला: आमला के वार्ड 1 खानापुर मार्ग पर अज्ञात व्यक्ति ने गाड़ी की बैटरी चोरी की, घटना सीसीटीवी में कैद
Amla, Betul | Jun 1, 2026 आमला तहसील मे 1 जून को 2 बजे करीब आमला के वार्ड क्रमांक 1 खाना पुर मार्ग पर अज्ञात व्यक्ति ने घर के सामने ख़डी गाड़ी की बैटरी चोरी कर ली है. यह चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे के कैद हो गई है। पीड़ित ने आमला थाना पहुंचकर शिकायत की है. आमला पुलिस मामले की जांच मे जुट गई है।