इंदरगढ़: दिगुवा गांव में पुरानी रंजिश में घर घुसकर मारपीट, थरेट पुलिस ने तीन पर केस दर्ज किया
थरेट थाना क्षेत्र के ग्राम दिगुवा में पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने सोमवार रात 8 बजे तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फरियादी जगन सिंह जाटव ने पुलिस को बताया कि 22 मई की रात करीब 11 बजे गांव के ही बिरसिंह जाटव, हरगोविंद जाटव, शिवम जाटव और सतेंद्र जाटव उसके घर पहुंचे। आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते गाली-गलौज करते हुए उसकी पत्नी और बेट